फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर एलओसी पर सख्त निगरानी, गश्त बढ़ी

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर वीरवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सुरक्षा कड़ी रही। सुरक्षाबलों के जवान अलर्ट पर रहे। शहरों तक की सुरक्षा मजबूत की गई। अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा रहा। सेना के जवान सीमा पर नाइट-विजन डिवाइस व हाई एंड ऑप्टिकल सिस्टम जैसे अत्याधुनिक उपकरणों से कड़ी नजर रखे हुए हैं। एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। आवाजाही करने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। अग्रिम क्षेत्रों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त चेकप्वाइंट (नाके) लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाए गए हैं ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। राजोरी और पुंछ जिलों में भी सुरक्षा घेरा काफी सख्त किया गया है। पुंछ के मुख्य बाजारों में सुरक्षाबलों की काफी तैनाती की गई है। जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा रही। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर समेत सभी संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के दिन और रात की गश्त बढ़ाई गई है। लिए सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें