पंजाब के मुक्तसर साहिब में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मलोट-अबोहर रोड बाइपास पर शनिवार देर रात 12 बजे सीआईए मलोट टीम और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। आरोपी की टांग पर गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया और उसके कब्जे से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र विष्णू निवासी सीतो गुन्नो फाजिल्का के रूप में हुई है। आरोपी पर हरियाणा में लूटपाट करने के दो केस दर्ज हैं।