फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में स्व. चरणजीत सिंह बासी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट शुरू

फगवाड़ा फुटबाल अकादमी की तरफ स्व. चरणजीत सिंह बासी मेमोरियल 24वां चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट अकादमी के प्रधान बीएस बागला की देखरेख में वीरवार से अकाल स्टेडियम में शुरू हुआ। टूर्नामेंट के पहले मैच का उद्घाटन जीआरडी कालेज ट्रस्ट के महासचिव तारा चंद चुंबर और कैंब्रिज स्कूल के एडमिनिस्ट्रेशन आफिसर अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे मैच का उद्घाटन गुरदेव सिंह गिल अर्जुन अवार्डी द्वारा किया गया। अकादमी के चेयरमैन तरलोचन सिंह मनकू और प्रधान बागला ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें सीआरपीएफ जालंधर, जेसीटी अकादमी फगवाड़ा, नामधारी इलेवन संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी खियाला, पंजाब फुटबॉल क्लब (राउंड ग्लास), दलवीर फुटबॉल अकादमी पटियाला, केहर स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब जालंधर, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब फुटबॉल अकादमी बंगा और पंजाब फुटबॉल क्लब मोहाली शामिल हैं। पहले मैच में सीआरपीएफ जालंधर ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब फुटबाल अकादमी बंगा को 3-1 से मात दी। दूसरे रोमांचक मुकाबले का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ। जेसीटी फगवाड़ा को हराकर दलवीर फुटबाल अकादमी पटियाला 3-1 से विजयी रही। सेमीफाइनल मैच 22 नवंबर को होंगे जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार 23 नवंबर को दोपहर 1 बजे खेला जायेगा। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में ट्राफी के साथ 1 लाख रुपये नगद जबकि उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्राफी मिलेगी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबालर कश्मीरा सिंह भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें