फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत करनाल से हो गई है- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता

करनाल सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष के पदों के लिए आवेदन लिए गए। जिसमें काफी कार्यकर्ताओं ने आवेदन जमा कराए और उनकी छंटनी और जिला अध्यक्ष चुनने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कार्यकारी जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता और चुनाव प्रभारी के साथ बैठक कर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में भाजपा पार्टी का मेयर भारी बहुमत से जीता, जिसके लिए करनाल की जनता का आभार। करनाल का जिला अध्यक्ष कौन बनेगा जिसके परिणाम सोमवार सुबह 10:00 बजे आ जाएंगे। ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया था कि कांग्रेस मुक्त भारत जिसकी शुरुआत करनाल से हो गई है। उन्होंने बताया जिस तरह से दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस जीरो पर आउट हो गई थी वैसे ही करनाल निगम चुनाव में भी जीरो पर आउट हो गई है और देश पूरी तरह कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें