राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले को लेकर दूसरे दिन भी भारी भीड़ रही है। शहर के मालरोड से लेकर लोअर बाजार, चौक बाजार, राजगढ़ रोड आदि में लोगों का हुजूम है। वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें राजमा चावल, दाल-रोटी, आइस्क्रीम, फ्रूटी, कूलचे, पापड़ी-चाट, कड़ी-चावल समेत कई तरह के भंडारे चल रहे हैं। मेले में आने वाले लोगों को तरह-तरह के भंडारे मिलते हैं, जिससे शहर के कारोबारियों का मां के प्रति आस्था का पता चलता है। आज सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। वहीं रात को सांस्कृतिक संध्या में भी भारी भीड़ उमड़ेगी। आज अंकुश भारद्वाज, अजु तोमर, बीरबल किन्नौरा और राजेश त्यागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।