ललितपुर के मोहल्ला रावतयाना गोविंदनगर नगर निवासी जयंती पत्नी कोमलचंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 9.40 बजे मैं अपनी देवरानी मनीषा व इमरकती के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी इसी दौरान कैलाश कुशवाहा अपने पुत्रों व 10-12 अज्ञात लोगों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगे। इस पर वह लोग घर के अंदर आ गए तो उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए अभद्रता की।