फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा: रेलवे स्टेशन के निकट सुनसान परिसर से महिला का शव बरामद

राजपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास रेलवे की एक सुनसान जगह से करीब 35/40 वर्षीय महिला का लावारिस शव मिला है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल राजपुरा के मुर्दाघर में रखवा दिया है। जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एक 35/40 वर्षीय महिला पिछले कई दिनों से राजपुरा रेलवे स्टेशन के आसपास भिखारी के रूप में घूमती रहती थी और कागज व अन्य कूड़ा-कचरा इकट्ठा करती थी। आज सुबह उसका शव प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास रेलवे की एक पुरानी सुनसान पड़ी इमारत के परिसर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल राजपुरा के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें