सेल्फी लेने की जुगत में साहसिक कारनामे करना कभी-कभी बहुत महंगा पड़ जाता है। अब इन मोहतरमा को देखिए...ये तालाब में स्विमिंग नहीं कर रही, बल्कि अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं। भोपाल के वीआईपी रोड की रैलिंग में चढ़कर सेल्फी ले रही ये युवती भोपाल ताल में जा गिरी।