यूपी के शामली में एसटीएफ ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। इनमें एक बदमाश करनाल के मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। साल 2017 में उसके पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वह, मधुबन पुलिस अकादमी में ही तैनात थे। फिलहाल बदमाश सतीश अपनी दो बेटियों व मां के साथ रह रहा था। वह मूल रूप से सोनीपत के गांव शेखपुरा का रहने वाला था। 2015 में वह करनाल आए थे।