ओडिशा के मयूरभंज से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक आदमी को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पेड़ से बंधा आदमी मयूरभंज के एक स्कूल का हेडमास्टर है जिसपर बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप लगा। गुस्साई भीड़ ने अपना इंसाफ सुनाते हुए हेडमास्टर को पेड़ से बांधा और जमकर पिटाई कर दी।