फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: दरभंगा के लोग किन मुद्दों पर भिड़ गए, मतदाता का क्या है मूड?

Sun, 26 Oct 2025 01:47 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जोरों-शोरों प्रचार प्रसार किया जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियां वादे और दावे से पीछे नहीं हट रही हैं। बिहार का मिजाज जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को दरभंगा पहुंचा। जहां सुबह चाय पर चर्चा के दौरान मतदाताओं के उनके मुद्दे जानने की कोशिश की गई। मिथिला की इस ऐतिहासिक भूमि पर राजनीति सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि हर दिल की धड़कन में बसती है। इस दौरान दरभंगा के विकास की बातें, लोगों के मूड की बातें हुईं। 
  मुकेश कुमार ने कहा, "तेजस्वी यादव जो कहते हैं कि हर घर में नौकरी देंगे, उन्हें पता होना चाहिए कि 2005 के बाद शिक्षा के क्षेत्र में काम हुआ है। नीतीश कुमार ने महिलाओं को शिक्षा देने का काम किया है। तेजस्वी यादव खुद फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं। पहले वे दरभंगा में किसी को सिंबल देते हैं और अगले दिन किसी और को। उनका खुद का भाई भी अलग से चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले यहां जंगलराज था। 7 बजे के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे और आए दिन हत्या की घटनाएं होती थीं।"

विशाल ने कहा, "यहां के हालात अब काफी बेहतर हो गए हैं। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है। बिजली और सड़कों के काम में भी बहुत सुधार हुआ है। पहले ऐसा नहीं था।" उन्होंने तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे पर कहा, "जिनके पास डिग्री है, उन्हें नौकरी मिल रही है। जो तेजस्वी यादव कह रहे हैं, वह संभव नहीं है। वे अपने घर से नौकरी नहीं देंगे।"

बता दें, बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। जिसके बाद पता चल पाएगा कि अगले पांच साल के लिए बिहार में सरकार बनेगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें