यूपी के संभल में लक्ष्मणगंज इलाके में बावड़ी की पूरी इमारत की तलाश में सोमवार को भी खोदाई का कार्य जारी रही। खोदाई में जहां कुएं की तलाश में खोदाई की गई तो वहीं ,गलियारों के बीच बावड़ी की दूसरी मंजिल का एक गेट दिखाई देने लगा है। शंखनाद के बाद से फिजा को आंच न आ सके। इसके लिए पुलिस व पीएसी का पहरा सख्त हो गया है। पुलिस ने बाहरी लोगों के बावड़ी परिसर में प्रवेश पर अंकुश लगा दिया है। 10वें दिन सोमवार को नगर पालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम के साथ बावड़ी स्थल पर पहुंचीं और मजदूरों की टीम बना कर खोदाई शुरू कराई।