फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? BJP ने उड़ाया मजाक तो कांग्रेस ने दिया जवाब

Fri, 08 Mar 2024 05:29 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

क्या अमेठी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी? क्या अमेठी में एक बार फिर स्मृति ईरानी से होगा राहुल गांधी का मुकाबला? दरअसल, कांग्रेस सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। कोई कह रहा है कि, राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो कोई कह रहा है कि, वो एक बार फिर से वायनाड से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस बीच, कयास तो ऐसे भी लगाए जा रहे है कि राहुल गांधी पिछली बार की तरह ही इस बार भी लोकसभा चुनाव के लिए 2 सीटों से नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधना शुरु कर दिया। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि अब अमेठी कांग्रेस का गढ़ नहीं है। तो वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुझे लगता था कि अमेठी से गांधी परिवार पलायन कर गया है। बीजेपी नेताओं के इस बयानों पर अब कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार करना शुरु कर दिया हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें