फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फौजी ने छुट्टी से पहले ही रची थी प्रेमिका की हत्या की साजिश

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 20 Nov 2025 09:19 PM IST

प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को एक और जानकारी मिली है। पुलिस जांच में पता चला है कि जिस नंबर से आरोपी हर्षवर्धन उर्फ दीपक छात्रा से बात करता था वह सिम जम्मू-कश्मीर की एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था जबकि सिम लेने में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज महाराष्ट्र के हैं।

जांच में यह भी पता चला कि दीपक पूर्व में जम्मू-कश्मीर में तैनात था। अप्रैल 2025 में उसका तबादला पटियाला में हुआ था। मामले में कैंट थाना पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। 

बता दें कि 15 नवंबर को थरवई के लखरावां गांव में छात्रा का शव जमीन में दफन मिला था। पुलिस जांच में सामने आया था कि पटियाला में तैनात फौजी ने शादी के बहाने बुलाकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें