राजधानी लखनऊ के बैकुंठधाम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। भारी माहौल के बीच ससुर अरविंद ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।