फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashant Kishor Interview: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 15 Oct 2025 03:38 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। अब बुधवार को पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा एलान कर किया। प्रशांत किशोर से जब पूछा गया कि वो चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि मैं विधानसभा चुनाव न लड़ूं, और इसी कारण राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ हमने किसी और उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। यह फैसला पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है। अगर मैं चुनाव लड़ता, तो जरूरी संगठनात्मक कार्यों से मेरा ध्यान भटकता।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने बिहार को भू-माफिया, बालू माफिया और तमाम तरह के माफियाओं से मुक्त करने का वादा किया है। इसी दिशा में हमने छह बड़े वादे किए हैं, जिनमें फर्जी शराबबंदी नीति को खत्म करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर एक कानून बनाया जाएगा, जिसके तहत 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की पहचान की जाएगी। 

जब प्रशांत किशोर से उनकी पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हम या तो भारी जीत दर्ज करेंगे या पूरी तरह हार जाएंगे। मैंने पहले भी कहा है कि हमें या तो 10 से कम सीटें मिलेंगी या 150 से ज्यादा। बीच का कोई रास्ता नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि अगर बिहार में त्रिशंकु विधानसभा बनती है, तो क्या जन सुराज एनडीए या इंडिया गठबंधन को समर्थन देगा, इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्रिशंकु जनादेश की कोई संभावना नहीं है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें