फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे हुई भगदड़?

Sun, 16 Feb 2025 06:30 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार शाम 7 बजे से ही बड़ी संख्या में यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया। रात 8 बजकर 5 मिनट पर नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल के लिए चलने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 12 पर अचानक से बड़ी संख्या में यात्रियों ने रुख किया। देखते ही देखते प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 पूरी तरह से भर गया। वहीं, प्रयागराज के लिए जाने वाली अन्य ट्रेनों को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 14 और 8 समेत अन्य पर भी यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। रात करीब 8 बजे शिव गंगा एक्सप्रेस का हाल कुछ ऐसा रहा कि पैर क्या सांस तक लेने की जगह नहीं थी। क्या स्लीपर, क्या जनरल और क्या ऐसी डिब्बे, टॉयलेट सीट से लेकर गैलरी तक खचाखच भर चुके थे। यहां तक कि हाल कुछ ऐसा था कि लोग गेट के बाहर लटककर जाने के लिए मजबूर थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें