महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार रात शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया। इस आशय का प्रस्ताव उपनगरीय होटल में आयोजित बैठक में सभी 57 विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। तीन और प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए शिंदे की प्रशंसा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद और महाराष्ट्र के लोगों को महायुति गठबंधन में अपना विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देना शामिल है।