फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं के साथ किया डांस, हुआ वायरल!

Fri, 10 Oct 2025 09:11 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

देशभर में धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी करवा चौथ मनाया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। 

सीएम रेखा गुप्ता ने साथी महिलाओं के साथ डांस किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस पर्व के मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर है। देश भर में महिलाएं अपने पतियों के लिए उपवास रखती हैं, मैं देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं। बता दें कि सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक करवा चौथ का व्रत रखीं हैं। 

ज्योतिष शास्त्र की माने तो करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। इस दिन चंद्रमा की विशेष पूजा होती है, इसके साथ ही मंगल ग्रह की पूजा का भी विषेश महत्व होता है। बता दें कि चंद्रमा को मन, सुंदरता, आरोग्यता, सौम्यता और भावनाओं का कारक माना जाता है, जबकि मंगल को पति और दीर्घायु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन चंद्रमा और मंगलदेव की पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है और दांपत्य संबंध मजबूत बनते हैं। 

पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्तूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट से हो चुका है। इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 07:38 मिनट पर होगा। 10 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत मान्य होगा। करवा चौथ पर शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें