गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। फिलहाल, चुनाव आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। गुजरात में चुनाव की तारीख भले ही घोषित नहीं हुई हो, लेकिन चुनावी समर में मैदान का हर कोना कसा जा रहा है। सभी राजनीतिक दल गुजरात के चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इस बीच, बीते कुछ महीनों में गुजरात के ज्यादातर विधानसभाओं में कांग्रेस ने एक ऐसी चिट्ठी बांट दी है, जिससे गुजरात की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल मच गई है कहां गुजरात में चर्चाएं हो रही थी कि कांग्रेस के कोई भी कद्दावर नेता और पार्टी का कोई भी बड़ा चेहरा अब तक जमीन पर उतर कर माहौल नहीं बना पा रहा है।