फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Dabra Stampede: ग्वालियर के डबरा में बड़ा हादसा, भगदड़ के बाद मची चीख-पुकार

Tue, 10 Feb 2026 06:02 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ग्वालियर के डबरा में मंगलवार को नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान भगदड़ से एक महिला की जान चली गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था। घायलों में भी ज्यादातर महिलाएं हैं। सभी को डबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अस्पताल में महिला के मृत घोषित होने के बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल से शव लेकर कलश यात्रा स्थल के बीच लेकर पहुंच गए और प्रशासन को भगदड़ का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें