दिल्ली एनसीआर में तड़के हल्की बारिश हुई। ऐसे में राजधानी में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बीच हो सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह से दोपहर तक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 व 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।