फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bhim Jora Encounter: भीम जोरा मुठभेड़ में ढेर, संयुक्त अभियान में पुलिस की कार्रवाई

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 07 Oct 2025 07:31 PM IST

बीती रात दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में अचानक गोलियां तड़तड़ाने लगीं तो हड़कंप मच गया। गुरुग्राम की सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला कि भीम महाबहादुर जोरा साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र अपनी टीम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम को साथ लेकर वहां पहुंचे तो बदमाश भीम जोरा अपने एक अन्य  साथी के साथ सीमेन्ट के बेंच पर बैठा था। पुलिस पार्टी को देखते ही अपने पकड़े जाने के डर से भीम जोरा ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त अभियान में बदमाश भीम जोरा को मार गिराया।

नेपाल का रहने वाला बदमाश भीम जोरा कई मामलों में वांछित था, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक भाजपा नेता के घर हुई चोरी की घटना भी शामिल है। इस मामले में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। भीम जोरा जंगपुरा में डॉ. योगेश चंद्र पाल की गलाघोटकर हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

भीम जोरा पर गुजरात, कनार्टक और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान भीम जोरा द्वारा फायर की गई एक गोली इन्स्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। बुलेट प्रूफ जैकिट पहने होने के कारण इन्स्पेक्टर नरेंद्र शर्मा बच गए। उन्होंने आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए एक हवाई फायर किया, लेकिन भीम जोरा क्राइम ब्रांच की तरफ लगातार फायर करता रहा।

पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में आरोपी भीम जोरा को गोली लगी तो वो घायल हो गया। घायल अवस्था उसको एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डकैती और हत्या के साथ-साथ चोरी की बहुत सी वारदातों को अंजाम दे चुका था। 

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें