वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली की खराब हो रही हवा को देखते हुए ग्रैप चार को फिर लागू किया है। वायु गुणवत्ता आयोग के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को रात 9 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 हो गया, और रात 10 बजे 400 के पार चला गया। प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों और शांत हवा की स्थिति के कारण दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में हुई तीव्र वृद्धि को देखते हुए, ग्रेप पर वायु गुणवत्ता आयोग की उप-समिति ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। उप-समिति ने पूरे एनसीआर में ग्रैप अनुसूची (13 दिसंबर को ग्रैप के चरण-चार यानी 'गंभीर प्लस वायु गुणवत्ता को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। कारखानों, निर्माण कार्यों यातायात पर कड़ी पाबंदियां रहेगी।