बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर का 90 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनको याद करते हुए शनिवार को बनरसिहा कला के प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह में शोक सभा कर बौद्ध स्तूप की पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने प्राचीन बौद्ध मठ पहुंचे। उन्होंने बौद्ध धर्म गुरु भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने कहा कि प्राचीन बौद्ध मठ में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भदंत ज्ञानेश्वर जी वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु थे।