राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी हो गई है। उन्होंने मंगलवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले भुजबल ने सोमवार रात इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने की जानकारी दी गई है। 77 वर्षीय भुजबल महाराष्ट्र की राजनीति में ओबीसी समुदाय का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।