कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भाजपा विधायक के बेटे के घर मिली अकूत दौलत मामले पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की जाएगी। यही हमारा उद्देश्य है कि दोषियों को सजा मिले। लोकायुक्त के पास मामले की पूरी जानकारी है कि यह पैसा किसका है और यह कहां से आया। जल्द ही सब खुलासा हो जाएगा...