फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए के छोटे सहयोगियों का भी दबदबा

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 14 Nov 2025 06:50 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान में एनडीए का फिर सत्ता में काबिज होना तय है। एक तरफ जहां भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, वहीं जदयू ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

एनडीए में हुए सीट बंटवारे में भाजपा-जदयू के खाते में 101-101 सीटें, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास को 29, और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली थी।

विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां भाजपा और जदयू नंबर एक और दो की पार्टी बनी, वहीं चिराग पासवान ने गठबंधन के मुख्य दलों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन छोटे दलों के रूप में गिने जाने वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रदर्शन अन्य साथी दलों के मुकाबले कम नहीं है। मात्र 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले ये दोनों दल का प्रदर्शन कई बड़े दलों से बेहतर है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पांच सीट पर आगे है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा फिलहाल चार सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस, माकपा और माले जैसे दल इनसे पीछे हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें