फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: चुनाव परिणाम से पहले पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू के ऑर्डर दिए

Wed, 12 Nov 2025 10:37 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार में दोनों चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना का इंतजार किया जा रहा है। अधिकांश एग्जिट पोल के अनुमान में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन ने एग्जिट पोल के अनुमान को खारिज किया। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना से पहले ही 501 किलो लड्डू के ऑर्डर दे दिए हैं। जिसके बाद से दुकानों में लड्डू बनाए जा रहे हैं। 

बता दें, बिहार में आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को समाप्त हुआ। अब सबकी नजरें शुक्रवार को आने वाले चुनाव नतीजों पर है। इसी बीच कई न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। अभी तक सामने आए अधिकतर पोल्स में बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। 

बुधवार को एक्सिस माई इंडिया ने बिहार को लेकर एग्जिट पोल जारी किया है। एक्सिस माई इंडिया ने यह पोल 243 विधानसभा में किया है। उनका सैंपल साइज करीब 42 हजार लोगों का है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। राजद को 67-71 सीटें मिलने का अनुमान है। जदयू को 56 से 62 सीटें जबकि भाजपा को 50 से 56 वोट मिलने के आसार हैं। 

कांग्रेस की बात करें तो उसे 17 से 21 सीटें, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 11 से 16 सीटें, हम(S) को दो से तीन सीटें, आरएलएम को दो से चार सीटें मिल सकती हैं, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज को पोल में एक भी सीट नहीं दी गई है। इसने लिंग के आधार पर वोट शेयर का भी ब्योरा दिया। 

इसमें अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 41 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिला वोट मिलेंगे, जबकि महागठबंधन को 42 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिला वोट मिलेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें