फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Exit Poll: बिहार के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार का अनुमान, महागठबंधन को कितनी सीटें?

Tue, 11 Nov 2025 10:14 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए। एग्जिट पोल के अनुमान में एनडीए को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे हैं। लेकिन, 14 नवंबर को होने वाली मतगणना में साफ हो जाएगा कि राज्य में किस गठबंधन की सरकार बनेगी। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैट्रिज-IANS के एग्जिट पोल में भाजपा को 65 से 73, जदयू को 67 से 75, लोजपा (रामविलास) को 7 से 9, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4 से 5 और आरएलएम को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 
इस एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 


पीपल्स पल्स पोल के एग्जिट पोल में एनडीए को 133 से 159 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटें मिलने का अनुमान बताया है। वहीं, जन सुराज को 0 से 5 और अन्य को 2 से 8 सीटें दी गई हैं। यह सर्वे भी एनडीए की बढ़त दिखा रहा है।

जेवीसी पोल के अनुसार एनडीए को 135 से 150 सीटें दी गई हैं। महागठबंधन को 88 से 103 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, जन सुराज 0-1 और अन्य 3 से 6 सीटों तक सीमित रह सकते हैं। यह सर्वे भी भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत के करीब दिखाता है।

पीपल्स इनसाइट के पोल के अनुसार एनडीए को 133 से 148 सीटें मिलने की संभावना हैं। महागठबंधन को 87 से 102 सीटें जीत सकती है। जन सुराज को 0-2 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। 

चाणक्य स्ट्रैटजीज की मानें तो एनडीए को 130 से 138 सीटें दी गई हैं। जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 3 से 5 सीटें दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें