अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में हुए मुक़दमे में गुरुवार को बंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंची। बंगलुरु से उप निरीक्षक रंजीत कुमार चार सदस्यीय पुलिस टीम आयी जिसमें तीन पुरुष व एक महिला एसआई हैं। टीम बंगलुरु से फ्लाइट के माध्यम से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद चार पहिया वाहन से जौनपुर के कोतवाली थाने पहुंची। टीम के साथ जौनपुर के सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय पुलिस संग करीब दो घंटे तक बातचीत की।