फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में प्रार्थना सभा में वंदे मातरम का विरोध, सहायक अध्यापक पर मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Nov 2025 07:28 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अलीगढ़ के विकासखंड लोधा अंतर्गत पूर्व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में 12 नवंबर को प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम का विरोध करने वाले सहायक अध्यापक शमसुल हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। 

थाना रोरावर अंतर्गत पूर्व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में भारत माता की जय व वंदे मातरम जैसे नारे लगवाने से इनकार करने पर सहायक अध्यापक शमसुल हसन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि स्कूल के सहायक अध्यापक चन्द्रपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि 12 नवंबर को सुबह नौ बजे से 10 बजे के बीच पहली प्रार्थना सभी के दौरान रोजाना की तरह प्रार्थना, भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगवाए गये थे। तभी विद्यालय में सहायक अध्यापक  शमसुल हसन ने उनसे ये नारे लगवाने से मना किया, साथ ही धमकाया भी। इस बारे में  थाना रोरावर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें