फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सीएम धामी समेत 44 विधायकों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा 

Fri, 04 Mar 2022 08:12 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

उत्तराखंड के 71 विधायकों में से मुख्यमंत्री सहित 44 विधायकों ने अपना संपत्ति विवरण ही विधानसभा को नहीं दिया है। इसका खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट नदीम उद्दीन ने किया है। नियमानुसार नेताओं को विधानसभा में अपनी संपत्ति का ब्योरा हर साल देना जरूरी होता है। विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी/उपसचिव हेम चन्द्र पंत ने सूचना उपलब्ध कराई है। इसके मुताबिक, इस बार विधायक बनने के बाद संपत्ति विवरण न देने वाले विधायकों की सूची में 44 विधायकों के नाम शामिल हैं। इसमें सात मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का नाम भी शामिल है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें