महाराष्ट्र के पुणे में बाढ़ का भयानक मंजर देखने को मिला। यहां मुठा नहर की दीवार ढह जाने से रिहायशी इलाके में पानी भर गया। नहर का पानी जैसे शहर में घुसने लगा हालात भयंकर बाढ़ से होते चले गए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस फोर्स के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी पहुंचना पड़ा। मुठा नहर की दीवार टूटने से सबसे ज्यादा पानी जनता वसाहत इलाके, दांडेकर पुल और सिंहगड रोड में भर गया।