महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एनएसजी कमांडोज ने तकरीबन 59 जिंदा बम बरामद किये और उन्हें डिफ्यूज किया। ठाणे के ठाकुरपाड़ा में ये कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच और एनएसजी ने मिलकर स्थानीय पुलिस की मदद इन बमों को डिफ्यूज किया। इन्होंने बमों के आसपास के तकरीबन 1 किलोमीटर के दायरे को खाली करवा लिया। वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। जिसके बाद इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।