फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18466 नए मामले, दिल्ली में सामने आए कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए केस

Tue, 04 Jan 2022 09:56 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क, अमर उजाला.कॉम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले मंगलवार को एकबार फिर बढ़कर सामने आए हैं। मुंबई में हर दिन कोरोना के नए केस में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 10860 मामले सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में कोरोना (Delhi Corona Update) का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में 5,481 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जो कि 16 मई के बाद से सबसे अधिक संख्या है. इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीजों ने जान भी गंवाई है. दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14,899 हो गई है. वहीं, राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 8.37 प्रतिशत हो गया है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें