राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार के शपथ ग्रहण करने से फायदा यह हुआ कि 2019 में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि अगर, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की ये कवायद नहीं हुई होती, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन जारी रहता और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री नहीं बन पाते।