फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा रैली में एक दूसरे पर जमकर गरजे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे

Thu, 06 Oct 2022 03:44 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

शिवसेना के 56 साल के इतिहास में ये पहला मौका था जब शिवसेना के दो गुटों की दो दशहरा रैलियां आयोजित की गईं।  शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे गुट की रैली हुई। वहीं, बीकेसी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की रैली का आयोजन हुआ। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दशहरा रैली के जरिए एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने जहां एकनाथ शिंदे को गद्दारों का सरदार कह डाला वहीं एकनाथ शिंदे ने ठाकरे परिवार पर हिंदुत्व के साथ समझौता करने वाला व्यक्ति बताया। शिवाजी जी पार्क में उद्धव ठाकरे गरजे तो बीकेसी में एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें