नासिक में धार्मिक स्थल को नगर निगम के ध्वस्त करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम के नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके अलावा याचिका को सूचीबद्ध न करने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट से रिपोर्ट से मांगी है। नगर निगम ने 15-16 अप्रैल की रात को नासिक शहर के काठे गली इलाके में स्थित अनधिकृत सतपीर बाबा दरगाह को हटा दिया था। नगर निगम के नोटिस विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने 16 अप्रैल को सुनवाई की।