राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर मध्य रेलवे ने एक विशेष ट्रेन शुरु की। तिरंगे के रंग में रंगी ये लोकल ट्रेन 02 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ने लगी है। ये ट्रेन गांधी जी के जीवन और उनके विचारों का संदेश दे रही है। खास बात ये है कि ट्रेन को ये अनूठा रंग-रूप स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने दिया है।