महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मी के बीच और पार्टियों की ही तरह शिवसेना और भाजपा में भी सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने सीटों के बंटवारे पर कहा है कि इतना बड़ा महाराष्ट्र है ये जो 288 सीट का बंटवारा है ये भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार के साथ न होकर विपक्ष में बैठे होते तो, आज तस्वीर कुछ और ही होती।