फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से प्रोजेक्ट्स गुजरात जाने पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

Thu, 10 Nov 2022 03:38 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नायगांव के नांदेड से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए केंद्र की बीजेपी नीत नरेंद्र मोदी सरकार पर नोटबंदी, जीएसटी और परियोजनाओं की जगह बदलने को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के किसान, मजदूर गाड़ी में नहीं चलते, सड़कों पर पैदल चलते हैं। अगर उस हिंदुस्तान को समझना है तो हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, गाड़ी से चलकर नहीं समझा जा सकता। अगर हिंदुस्तान को समझना है तो सड़क पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जिस दिन नोटबंदी और गलत GST लागू की वह हिंदुस्तान पर आर्थिक सुनामी लाए। उस समय उन्होंने कहा कि वह काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। काला धन मिट जाएगा, सबूत आपके सामने हैं। गुजरात को आपके प्रोजेक्ट जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें