फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को मिला शिवसेना का साथ, आदित्य ठाकरे आएंगे भारत जोड़ो यात्रा में?

Tue, 08 Nov 2022 05:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार रात महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंची है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए। इस बीच, उम्मीद जताई जा रही है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी राहुल के साथ इस यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं। उद्धव ठाकरे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने अभी तक राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, दोनों के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें