लोकसभा चुनाव के एलान से पहले सभी राजनीतिक दल सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा में जुट गए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में भी एनडीए और I.N.D.I.A. गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर गुणा-भाग तेज हो चली है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि, इंडिया गठबंधन ने महाराष्ट्र को लेकर सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला निकाल लिया है।