महाराष्ट्र की सियासत में खींचातान अभी भी जारी है, जिसपर सभी की नजरे बनी हुई हैं। शिवसेना में बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे न केवल महाराष्ट्र की सियायत में बदलाव करने में सफल होते दिख रहे हैं, बल्कि वे पार्टी पर भी अपना अधिकार जमाते दिख रहे हैं। वहीं, राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने भी शिवसेना के अपने बागियों से निपटने के लिए हर तरफ से मोर्चा खोल दिया है।