महाराष्ट्र की सियासत में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर ने इस कदर जोर पकड़ा है कि विश्वभर में उसकी चर्चा हो रही है।बवाल और सवाल दोनों साथ ही चल रहे हैं। नवनीत राणा और उनके पति को अरेस्ट करने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बीजेपी के बिछाए जाल में शिवसेना फंस गई है।