भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का अजी-बो-गरीब बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में गढ्ढे और ट्रैफिक काफी बड़े मुद्दे हैं। शहर में 3 फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम से होते हैं क्योंकि वे अपने परिवार को वक्त नहीं दे पाते। उनका ज्यादा समय ट्रैफिक जाम में ही बर्बाद हो जाता है।