मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंतर्कलह खत्म होती नहीं दिख रही है। विधानसभा चुनाव में ईवीएम को लेकर सवाल कर रहे कांग्रेस नेता ही इस मामले में दो धड़ों में बंट गए हैं। दिग्विजय सिंह के ईवीएम के मुद्दे को लेकर सोमवार को पीसीसी कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान और अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। कुर्सियां फेंकी गईं। वहां मौजूद अन्य नेताओं ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया