फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: बाइकों के साइलेंसर पर चला रोलर, सीएसपी बोले- अभी जारी रहेगी कार्रवाई

Tue, 24 Dec 2024 07:55 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में पुलिस ने साइलेंसर के माध्यम से पटाखा फोड़ने वाले बाइकर्स के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम देते हुए उन पर रोलर चलाने की कार्रवाई की गई है। वहीं, एसपी के मुताबिक न मानने वाले लोगों के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

आपको बता दें, विदिशा में पुलिस के द्वारा लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक अनूठी पहल देखने को मिली है। जहां विदिशा पुलिस ने तेज आवाज करने वाली 41 मोटर साइकिलों की साइलेंसर को रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। वहींं, इस संबंध में विदिशा सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि विदिशा जिले में नवागत एसपी रोहित केसवानी ने जब से प्रभार संभाला है, उनका कहना था कि इस प्रकार की मोटरसाइकिल हैं, जिनमें तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगे हैं। उनकी आवाज से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तुरंत इन पर कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हीं के आदेश का पालन करते हुए हमने विदिशा में लगभग 41 मोटरसाइकिल को रोककर उनके साइलेंसर निकाले।

साथ ही लोगों को हिदायत दी गई कि इस प्रकार के साइलेंसर दोबारा से न लगे। अगर दोबारा इस प्रकार के साइलेंसर मोटरसाइकिल में लगाए जाएंगे तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। आज हमने 41 साइलेंसरों को रोलर के माध्यम से नष्ट करवा दिया है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि शहर के गली-मोहल्ले में अपने साइलेंसर के माध्यम से बाइक की तेज आवाज करने वाले बाइकर्स रहवासियों के लिए कहीं न कहीं परेशानी का सबब बन रहे थे, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर रोलर चलाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें