फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: 30 हजार की रिश्वत लेते जनपद पंचायत लटेरी के उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार, टीम ने घर पर दी दबिश

Fri, 12 Dec 2025 09:33 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

गंजबासौदा में गुरुवार शाम लोकायुक्त टीम ने जनपद पंचायत लटेरी में पदस्थ उपयंत्री रामगोपाल यादव के घर दबिश देकर उन्हें 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई ड्रीम सिटी कॉलोनी, हतोड़ा स्थित आरोपी के निवास पर की गई, जहां टीम पहले से ही शिकायत के आधार पर निगरानी में थी।

ये भी पढ़ें- गजब है: 38 साल की महिला ने दिया दसवें बच्चे को जन्म, पति बोला अब करा लेंगे ऑपरेशन, पहले बेटे की उम्र 17 साल

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता कन्हैया लाल शर्मा, निलंबित पंचायत सचिव ग्राम धीरगढ़, एवं लाखन सिंह लोधी ने उपयंत्री द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त को की थी। दोनों ने बताया था कि कार्य संबंधी फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए उपयंत्री द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त टीम ने तत्काल ट्रैप तैयार कर गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही फरियादी ने तय राशि आरोपी को सौंपी, टीम ने रामगोपाल यादव को पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी जब्त कर ली गई।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस और लोकायुक्त की संयुक्त टीम मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें